फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सामने से आई कार से बचने में बाइक सवार भाई-बहन गिरे, भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शादी का कार्ड बांटकर हमीरपुर से लौट रहे बाइक सवार भाई व बहन व भतीजा बुधवार को दोपहर सामने से आई कार से बचने में अनियंत्रित होकर गिर पड़े। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा। यहां भतीजे को मृत घोषित कर दिया गया। बहन को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन




मटौंध थाना क्षेत्र के ग्योरा मुगली गांव निवासी शकील (18) ने बताया कि वह अपनी बहन नगमा (28) व व भतीजे एजाज (19) के साथ बाइक से हमीरपुर गए थे। वहां रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटकर वह वापस लौट रहे थे। बाइक एजाज चला रहा था। बुधवार दोपहर तीन बजे करीब इचौली मोड़ पर पुलिया के पास सामने से कार आ गई। कार से बचने में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर हमीरपुर पुलिस ने उन्हें बांदा जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने एजाज को मृत घोषित कर दिया। नगमा को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया है। शकील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शकील के मुताबिक उसके पिता रफत खेती किसानी करते हैं। शकील की शादी बकरीद बाद है। शादी का कार्ड बांटने वह रिश्तेदारी में गए थे। उधर, एजाज छह भाइयों में पांचवे नंबर का अविवाहित था। उसके पिता कल्लू हैंडपंप के मिस्त्री हैं। घर में मां जमीला हैं। 13 बीघा जमीन है। एजाज और शकील मुंबई में मिठाई बनाने का काम करते थे। वह दोनों एक सप्ताह पहले गांव आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें