फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पड़ोसी के साथ बेटी को देख मां ने डांटा तो फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में पड़ोसी युवक के आने पर मां ने बेटी को डांटा फटकारा। आत्मग्लानि के चलते बुधवार को दोपहर युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के एक निवासी महिला ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय ननद ने बुधवार को दोपहर अपने घर के भूसे वाले कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। उस समय घर में छोटी भाभी खाना बना रही थीं। मां नदी से नहाकर लौटी थीं। खाना खाने के बाद भूसे वाले कमरे में गईं तो बेटी फंदे से लटकी मिली।
विज्ञापन

भाभी के मुताबिक, दो दिन पहले रात के समय घर में पड़ोसी युवक घुस आया था। मां ने उसे बेटी के साथ देख लिया था। इस पर वह दीवार फांदकर भाग गया था। मां ने बेटी को डांटा फटकारा था। इसी आत्मग्लानि के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। दो भाई तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसने इंटर किया था। उसकी शादी भी तय हो गई थी। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखती है। तीन बीघा जमीन है। कमासिन थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि परिजन ठोस वजह नहीं बता रहे हैं। न ही उन्होंने किसी युवक के घर में घुसने की तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें