फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामों में तेजी, पारदर्शिता और ईमानदारी लाएं

Sun, 09 Sep 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीएम हीरालाल ने भूमि संरक्षण, होम्योपैथिक, सहकारिता, विपणन आपूर्ति, उद्यान आदि विभागों के अफसरों के पेच कसे। उन्होंने कहा है कि अपने कामों में तेजी, पारदर्शिता और ईमानदारी लाएं। शासन और आम लोगों की मंशा पर खरा न उतरने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


रविवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक में डीएम ने होम्योपैथिक अधिकारी को निर्देश दिया कि डाक्टर और फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए उनकी ओर से शासन को पत्र भिजवाएं। बंद पड़े अस्पतालों को हफ्ते में कम से कम एक बार अवश्य खोला जाए। डाक्टर ड्रेस कोड का पालन करें और समय से ड्यूटी पर आएं-जाएं। कहा कि वे निरीक्षण करेंगे। अस्पतालों में गंदगी मिली तो बख्शा नहीं जाएगा।

एम ने भूमि संरक्षण अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में बालू, सीमेंट की गुणवत्ता और बोल्डर आदि का साइज मानक के मुताबिक हो। हरेक कार्य ईमानदारी के साथ कराकर जीओ टैगिंग कराई जाए। कार्यालयों में सफाई रहे। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि कार्यालयों में अभियान चलाकर सफाई कराएं। जो भी विभागीय सामान खरीदा जाए वह पोर्टल के माध्यम से हो।
विज्ञापन


हरेक कामों में पारदर्शिता नजर आए। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित नहीं होना चाहिए। अधिकारियों ने अपने कामों के आंकड़े न परोसे। बैठक में उपरोक्त विभागों के अधिकारियों समेत अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा निषाद उपस्थित थीं। 

 डीएम हीरालाल ने शनिवार की देर शाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, हरदौली का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां तमाम अव्यवस्थाएं सामने आईं। प्राचार्य रोहित प्रकाश पटेल ने बताया कि छात्रावास में 480 छात्र रह सकते हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन 351 का ही है। डीएम ने शेष छात्रों का भी रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए।

परिसर में गंदगी पर असंतोष जताया। भूतल में स्थित शौचालय के दरवाजे टूटे मिले। उनमें दुर्गंध आ रही थी। रसोई में भी गंदगी मिली। प्राचार्य ने बताया कि प्रत्येक छात्र को 75 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाता है। डीएम ने भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने और भुगतान हर माह की चार तारीख तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाने-पीने की सामग्री की जांच खाद्य सुरक्षा विभाग से कराने को कहा। पानी की टंकी की सफाई, छात्रों के लिए मेज-कुर्सी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें