फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से ब्राह्मण समाज बदला लेगा : मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। बसपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र मिश्र ने ब्राह्मणों को साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हुए अत्याचार का ब्राह्मण समाज बदला लेगा। पूरे देश में ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन

मंदिरों से ब्राह्मणों को हटाया जा रहा है। राम मंदिर के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। अयोध्या, वृंदावन और काशी में कोई विकास नहीं हुआ। उन्होंने यह बात बृहस्पतिवार को एक मैरिज हाल में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मान सुरक्षा व तरक्की विचार गोष्ठी में कहीं।
उन्होंने सपा और भाजपा को एक जैसी पार्टी बताया। गोष्ठी में निर्धारित समय से कुछ देर से पहुंचे मिश्र ने कहा कि ब्राह्मणों ने ही भाजपा सरकार बनवाई और अब उन्हीं के इशारे पर उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन

इस अत्याचार का ब्राह्मण बदला लेगा। 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में संगठित होकर भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या, वृंदावन, काशी में जो भी विकास कार्य हुए वह बसपा सरकार में किए गए थे। वही आज दिखाई दे रहे हैं। पूरे देश में महिला के साथ अपराध बढ़े हैं। महंगाई चरम पर है।
उन्होंने याद दिलाया कि बसपा सरकार में कानून का राज चलता था। अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में बसपा की सरकार बनाने के लिए गांव-गांव जाएं। पूर्व मंत्री जीसी दिनकर ने कहा कि गांव-गांव में संगठन को मजबूत बनाएं।
संयोजक रामसेवक शुक्ला ने सभी का आभार जताया। गोष्ठी की शुरुआत में मंत्रोच्चारण से हुआ। जिला पंचायत सदस्य अरुण पटेल ने मिश्र को चांदी का मुकुट भेंट किया। किरन यादव, नीलू द्विवेदी, गणेश द्विवेदी व विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष अवधेश दिनकर आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जिलाध्यक्ष गुलाब वर्मा ने किया।
बबेरू में ये रहे उपस्थित---
लखन द्विवेदी, जयराम सिंह (बछेउरा), मयंक द्विवेदी, अरुण, नीरज प्रजापति, अरुण, कुंवर रणधीर सिंह, राजू द्विवेदी, नरेश दिनकर, ध्रुव नारायण शुक्ला, रामप्रताप वर्मा, अनिल चतुर्वेदी, विकास चौबे, राहुल पांडेय, गिरजा अवस्थी, सतीश चौरसिया, फूल वर्मा, विजय कुमार आदि।
मंदिर निर्माण का फैसला कोर्ट का, भाजपा का नहीं
चित्रकूट। बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने भाजपा पर जमकर हमला किया। कहा कि भाजपा शासन काल में ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के लोगों की खुलेआम हत्या हो रही हैं।
इस वर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि मंदिर निर्माण का फैसला सुप्रीम कोर्ट का है, भाजपा का नहीं है। निजीकरण के नाम पर देश की सारी संपत्ति बेची जा रही है। अमानपुर स्थित कृष्णकुंज परिसर में बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रदेश में दो घंटे में एक महिला संग दुष्कर्म/छेड़खानी हो रही है। कानून-व्यवस्था धड़ाम है।
बिकरू कांड में फर्जी रिपोर्ट पेश की गई और निर्दोष लोगों की हत्या कराई गई। बसपा की सरकार आने पर सभी मामलों की जांच कराई जाएगी। बसपा की सरकार में रात में भी बिना डर के खुलेआम महिला अपने घर से निकलती थीं। बसपा ने 23 जुलाई को अपने अभियान की अयोध्या से इसलिए शुरुआत की थी कि भगवान रामलला के दर्शन कर और आशीर्वाद चाहते हैं।
भाजपा के लोग खुद को भगवान राम के भक्त कहते हैं और भगवान के नाम पर सालों से चंदा ले रहे हैं। इससे लग रहा था कि अयोध्या का विकास हो रहा होगा, लेकिन वहां कुछ नहीं हो रहा है। पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज का अपमान हुआ है और हम लोग इस पर शांति से नहीं बैठेंगे।
चित्रकूट में ये रहे मौजूद
रामसेवक शुक्ला, शिवसागर पांडेय, धीरज त्रिपाठी, अतुल द्विवेदी, सूर्यप्रकाश शुक्ला, सुबोध शुक्ला, राजकिशोर त्रिपाठी, भागवत द्विवेदी, उमाकांत, शिवऔतार त्रिपाठी, अनिल कोल, मीरा भारती, सुशील श्रीवास्तव, पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, बलवीर पाल, दरबारी लाल, दुर्गा प्रसाद, इकराम वर्मा, कौशलेंद्र कुमार, रामलखन निषाद, दिनेश वर्मा, जमुना पाल, सोनपाल वर्मा, जगतनारायण, सुरेश तिवारी, अवधेश बख्शी व इफ्तखार अहमद आदि। बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें