फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेंगे प्रवेश पत्र

विज्ञापन
ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में प्रवेश पत्रों की जांच करते प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षक। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। 24 मार्च से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र सोमवार से परीक्षार्थियों को मिलेंगे। मात्र तीन दिन में 40 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र बांटना माध्यमिक शिक्षा विभाग और परीक्षा केंद्रों के लिए एक चुनौती है। प्रवेश पत्र ऑनलाइन भी दिए जा सकेंगे। जनपद में 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षार्थी को समय से प्रवेश पत्र उपलब्ध कराना विद्यालय की जिम्मेदारी है। इसके लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का विकल्प खुला है। कोरोना महामारी के चलते दो वर्ष बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी। अब परीक्षा केंद्रों में कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश हैं।
कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी तय करने का काम भी आखिरी चरण में है। हाल ही में उच्च शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल विभा मिश्रा ने यहां आकर कई केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा तैयारियों का जायजा लिया। वहां सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर, कमरों की हालत, सीटिंग प्लान, पेयजल, बिजली आदि व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

23 से शुरू होगा कंट्रोल रूम
बांदा। परीक्षा के एक दिन पूर्व 23 मार्च को डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम शुरू हो जाएगा। इसका फोन नंबर- 05192-221372 है। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी।
अतर्रा में प्रवेश पत्र वितरण आज
अतर्रा। ब्रह्म विज्ञान इंटर कालेज प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र उनके कॉलेज में 21 मार्च से वितरित किए जाएंगे। छात्राओं के लिए यहीं पर परीक्षा केंद्र रहेगा, जबकि छात्रों को सहोदिया देवी इंटर कालेज, खटौरा व हिंदू इंटर कालेज, अतर्रा में परीक्षा देनी होगी। कहा कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के साथ पंजीकरण कार्ड भी लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें