मटौंध नगर पंचायत में कंबल वितरण के दौरान छह महिलाओं को चक्कर आ गए। उधर ‘चिराग फाउंडेशन’ बैनर तले गरीब महिलाओं को कंबल बांटे गए।
बुधवार को मटौंध नगर पंचायत में कंबल वितरण के दौरान भीड़ उमड़ पड़ी। मारामारी की नौबत रही। भीड़ में फंसकर उम्रदराज मीरा देवी, पिरनिया, शिवकली, नाजमा खातून समेत छह महिलाएं गश खाकर गिर गईं। वहां खड़े अन्य लोगों ने उन्हें संभाला और कंबल ओढा़ए।
अध्यक्ष बिंदादीन पाल व अधिशासी अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने लगभग 500 लोगों को कंबल बांटे। कामता प्रसाद, ज्ञान सिंह, सुरेश सिंह, श्रीविशाल, अरविंद निगम, उदित नारायण, रामसनेही, श्याम तिवारी, ब्रजेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगदेव सिंह, पारथ कुमार, लालाभइया आदि शामिल रहे।
उधर फाउंडेशन पदाधिकारियों ने शहर में कंबल बांटे। साथ ही जिला महिला अस्पताल में भी कई मरीजों को कंबल दिए। इस अवसर पर डा.मोहम्मद रफीक, अकील अहमद खान, मुईनुद्दीन रहमानी, प्रदीप अग्रवाल, डा.शबाना रफीक, डा.सबीहा रहमानी, डा.अनीता सागर, डा.नंदिता, डा.प्रज्ञा, अंजुम निशात, शाहिदा खान, तबस्सुम, आसिया, सीमा जाफरी, वसीम कुरैशी, सीमा जाफरी, फहमीदा निसार, बिरजिस मंजर, जरीन खान आदि शामिल रहे।