फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर भाजपा नेता के भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ट्रेन की चपेट में आकर भाजपा नेता के चचेरे भाई की मौत हो गई। वह एक रेस्टोरेंट में काम करता था। परिजनों का कहना है कि शराब पीने पर भाई द्वारा डांट देने से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया। एक अन्य घटना में ट्रेन से युवक घायल हो गया। उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शहर के अलीगंज निवासी हिमांशु गुप्ता (20) पुत्र अवधेश रविवार की देर रात घर से निकल गया। परिजन उसे खोज ही रहे थे कि सोमवार को सुबह संकट मोचन के सामने रेल पटरी किनारे उसका शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
परिजनों ने बताया कि हिमांशु दो भाइयों में छोटा और सिविल लाइन स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। रात को शराब पीकर घर आने पर भाई ने डांट दिया था। इस पर वह घर से निकल गया था। मृतक अविवाहित था। मृतक हिमांशु भाजपा नेता शिवपूजन गुप्ता का चचेरा भाई बताया गया है।
विज्ञापन

उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी रघुनाथ (20) पुत्र रामभगत रविवार की शाम ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया। चाचा गुलाब ने बताया कि रघुनाथ खेत से घर आ रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें