फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा का सम्मेलन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। प्रदेश के राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा है कि भाजपा राज में किसान खुश हैं। उनका कर्ज माफ किया गया है। योजनाएं गिनाते हुए कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इनकी जानकारी दें।
विज्ञापन

रविवार को यहां मैरिज हाल में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा जिला स्तरीय सम्मेलन को राज्यमंत्री संबोधित कर रहे थे। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने कहा कि उनके कार्यकाल में कई विकास कार्य हुए। क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि जब तक अंतिम छोर के व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान नहीं आएगी तब तक देश विकसित नहीं हो सकता।
सम्मेलन को जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, अभय प्रताप सिंह यादव, अयोध्या सिंह, संयोजक विजय विक्रम सिंह आदि ने भी संबोधित किया। संचालन रामनरेश मिश्रा ने किया। चेयरमैन विजय पाल सिंह, बच्चा सिंह, वंदना गुप्ता, डॉ. विवेकानंद गुप्त, रामप्रकाश साहू, रमाकांत पटेल, रावेंद्र गर्ग, सुखदेव प्रसाद, सुधीर कुशवाहा, विनय तिवारी, राजीव मिश्र, सदाशिव भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें