BJP is preparing its team in the name of Agniveer
- फोटो : BANDA
बांदा। पूर्व मंत्री और कांग्रेस मीडिया कम्युनिकेशन विभाग के प्रदेश चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि सेना में अग्निवीरों की भर्ती के नाम पर भारतीय युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा सरकारें उनको नौकरी नहीं दे रहीं बल्कि अपनी टीम तैयार कर रही हैं।
सोमवार को शाम यहां तीन दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे पूर्व मंत्री ने धर्मगुरुओं और प्रतिष्ठित नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें शांति सौहार्र्द बरकरार रखने के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि पूरा देश देख रहा है कि अग्निवीर के नाम पर भाजपा सरकारें किस तरह युवाओं को गुमराह कर रही हैं। सरकार के इस रवैए से सेना के अधिकारियों और सैनिकों के बीच दीवार नहीं खड़ी होगी।
सोमवार को प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेसजनों ने ज्ञापन देकर विरोध जताते हुए अग्निवीर भर्ती योजना वापस लेने की मांग की है। सिद्दीकी से मुलाकात करने वालों में आल इंडिया काजी बोर्ड नायब सदर मुमताज रब्बानी, शहर काजी मौलाना कमरुद्दीन, जिला अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष हाजी एजाज अहमद आदि शामिल रहे।