फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
ोटो-7- पार्क में सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। कचहरी परिसर स्थित पार्क और मऊ क्षेत्र के तहसील में धरना दिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में धरने पर जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा अग्निपथ योजना नौजवानों के साथ छलावा है। विजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता की समस्या के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर गज्जू प्रसाद फौजी, भैया लाल विश्वकर्मा, कामता द्विवेदी, जगजाहिर पटेल, महेंद्र सिंह आदि रहे।
वहीं, मऊ तहसील में धरने में कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय ने कहा कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली सरकार नौजवानों को मात्र चार साल तक के लिए रोजगार देने की बात कह रही है। यहां सतनारायण कोल, राजेश, अरुणेंद्र मिश्र, शिवशंकर खंगार, धर्मेंद्र वर्मा, रामअवतार राकेश, चुनवाद प्रसाद, आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें