फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार ताऊ-भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार ताऊ और भतीजे की मौत हो गई। चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जीप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीमावर्ती छतरपुर (मध्य प्रदेश) के राजनगर रानीपुरा निवासी राजाराम (65) शुक्रवार की सुबह अपने भतीजे भरत पटेल (26) के साथ बाइक से आंख का उपचार कराने जानकीकुंड (चित्रकूट) जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर कोतवाली नगर क्षेत्र में डिंगवाही व महुआ गांव के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दोनों घायल हो गए।
दूसरी बाइक में सवार घायल के बड़े भाई व दोस्त ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भरत की उपचार के दौरान मौत हो गई। ताऊ की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के समय बाइक चालक भरत हेलमेट लगाए था। लेकिन सीने व पैरों में गंभीर चोटें मौत का कारण बनी। बड़े भाई राम ने बताया कि ताऊ की एक माह पहले आंख बनी थी। दोबारा दिखाने के लिए जा रहे थे। खेती किसानी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें