फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेची जमीन के पैसे का तगादा करके लौट रहे युवक की तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई और उसके साथ बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाने से बाइक चालक के सिर पर भी चोटें आईं। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उधर, मृतक के चचेरे भाई ने शराब पिलाकर साजिशन एक्सीडेंट कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना रविवार को देर रात बांदा शहर में कलक्ट्रेट के पास अशोक लाट तिराहे के नजदीक नेशनल हाईवे पर हुई। देहात कोतवाली क्षेत्र के छेहरांव गांव निवासी अभिलाष (28) ने 25 अप्रैल को शहर कोतवाली क्षेत्र के केवटरा निवासी रामगोपाल को अपनी दो बीघा जमीन बेची थी। उसमें उसे ढाई लाख रुपये पाना बाकी थे। इसी पैसे का तगादा करने वह रामगोपाल के केवटरा स्थित घर गया था। रात करीब 10 बजे वहां से बाइक पर लौट रहा था। उसके साथ जवाहर नगर निवासी साथी मंजय (26) भी बाइक पर पीछे बैठा था। अशोक लाट (कचहरी) तिराहे के पास उसकी बाइक सामने से आ रही बोलेरो से जा भिड़ी। अभिलाष की मौके पर ही मौत हो गई। मंजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अभिलाष का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल मंजय को कानपुर रेफर कर दिया गया। मृतक के चचेरे भाई राजबहादुर कहना है कि अभिलाष का पैसा लेने के लिए पिछले सात दिन से चक्कर काट रहा था। लेकिन पैसा नहीं मिल रहा था। आरोप लगाया कि रविवार को रात अभिलाष पैसा मांगने गया तो वहां उसे शराब पिलाई गई। बाद में एक्सीडेंट करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें