फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: टेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
जवीर उर्फ गोकुल। - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। बेंदा घाट से सब्जी खरीदकर घर जा रहे बाइक सवार को बुधवार की रात साढ़े आठ बजे ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के देउरा डेरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि भतीजा राजवीर सिंह उर्फ गोकुल (24) बुधवार की रात बेंदा घाट से सब्जी लेकर अपने घर बाइक से जा रहा था। बांदा-फतेहपुर राष्ट्रीय राजर्मा पर उसरा नाले के पास बांदा से जा रहे ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे पीएचसी तिंदवारी भेजा। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। एक माह पहले ही सूरत से लौटा था। घर में मां रामप्यारी हैं। पिता कामता सिंह खेती किसानी करते हैं। 12 बीघा जमीन है। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें