फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बहनोई को गांव छोड़का घर आ रहे राजमिस्त्री की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में उसकी मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के छिबांव गांव निवासी राघव (40) शुक्रवार की रात बहनोई रविकरण को छोड़ने उसके गांव सैमरी गया था।
विज्ञापन

लौटते समय बाइक सवार राजमिस्त्री देहात कोतवाली के पचेनही गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई और पूर्व प्रधान मेवालाल ने बताया कि राघव चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें