बांदा। खाद की किल्लत सहित अन्य कई मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें समस्याओं के शीघ्र निदान की मांग की।
सपा महासचिव एजाज अहमद ने कहा कि ठंड के मौसम में एक-एक बोरी खाद के लिए पुरुष व महिला किसान दो-दो दिन केंद्रों में लाइन लगाए बैठे रहते हैं, लेकिन समय से खाद नहीं मिल पा रही है। छात्र व नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं।
यूपीएससी के छात्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध कई दिनों से आंदोलित है। भाजपा सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। महंगाई के कारण गरीब, मजदूर तपका दो जून की रोटी नहीं खा पा रहा है। समस्याओं के जल्द निदान की मांग की।
इस मौके पर नीलम गुप्ता, सुमन दिवाकर, लालमन यादव, मुन्ना सिंह पटेल, पुरुषोत्तम गुप्ता, विदित त्रिपाठी, मुलायम यादव, नासिर खान, राजकुमार गुप्ता राजू, कमल पाल, अभिसार दीक्षित, अनमोल जड़िया, वृंदावन वैश्य, ,लालू यादव,दिनेश त्रिपाठी, पवन गर्ग, अभिमन्यु सिंह, नेतराम वर्मा, द्वारिका यादव, शकील, रामराज यादव, दिनेश, धनेश सोनी, दिगंबर राजपूत, मंगल सिंह, अनुरागी सनी गुप्ता, अशोक कुमार पांडेय, राधेश्याम गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।