फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक हादसे घायल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक हादसे घायल की मौत
विज्ञापन

बबेरू । खिचड़ी लेकर जाते समय बाइक हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई। रविवार को कस्बा के राघव थोक निवासी आलोक यादव (24) पुत्र रामलाल यादव बाइक में भांजे पंकज यादव (26) पुत्र मुन्ना यादव निवासी गुजेनी मरका के साथ बहन की ससुराल अतर्रा खिचड़ी देने के लिए जाते समय साथी गांव के समीप तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी थी।
इसमें आलोक की मौके पर ही मौत हो गई। भांजा पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सोमवार को कानपुर मेडिकल कालेज जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

उधर, युवती ससुराल में आग से झुलस गई। युवती ने देवर पर छेड़छाड़ और आग लगाने का आरोप लगाया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव की युवती ने बताया कि उसका पति परदेश में मजदूरी करता है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पति के इशारे पर सोमवार को सुबह उसके बदनीयती से छेड़छाड़ की और उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर कमरा बाहर से बंद कर फरार हो गया। वह गंभीर रूप से झुलस गई। पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, थानाध्यक्ष नरेश कुमार प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें