फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल कटने से मेडिकल कालेज की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हेलीपैड के लिए की गई खोदाई में बिजली विभाग की भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे राजकीय मेडिकल कालेज की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पिछले तीन दिन से गर्ल्स हॉस्टल सहित विभिन्न भवनों में
विज्ञापन

बिजली न होने से लगभग 700 मेडिकल स्टाफ कर्मी बिजली बगैर परेशान हैं। पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है।
गुरुवार को जनसभा करने आईं बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए मेडिकल कालेज परिसर में हेलीपैड बनाया गया
था। इस दौरान की गई खोदाई से यहां डाली गई भूमिगत केबल कट गई। इससे मेडिकल कालेज परिसर के अधिकांश भवनों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। छात्रावास में रह रहीं लगभग 250 एमबीबीएस छात्राओं सहित 15
डाक्टर और 90 पैरामेडिकल स्टाफ और लगभग 350 मेडिकल कर्मी बिजली संकट से जूझ रहे हैं। प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव ने बताया कि केबल मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को लिखा गया है। संस्था ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें