फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: झांसी की भावना ने वृंदावन की गौरी को हराया

Thu, 30 Nov 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। कस्बे में कार्तिक पूर्णिमा पर लगे मेले में दंगल का आयोजन हुआ। जिसकी शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुआ।वृंदावन की महिला पहलवान गौरी व झांसी की भावना के बीच कुश्ती रोमांचक रही। करीब 10 मिनट चली कुश्ती में झांसी की भावना ने वृंदावन के गौरी को धूल चटाई।
विज्ञापन

खप्टिहा कलांं के बबलू ने एटा के कुलदीप को पटखनी दी। राहुल (ग्वालियर) व रिंकू (फिरोजाबाद), अरुण (एटा) व राधेश्याम (मिरगहनी), हुकुम सिंह (कुसमरा) व नकुल (फिरोजाबाद) के बीच कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
रेफरी रामकिशोर नन्ना, व मुन्नू यादव रहे। संचालन मनोज दीक्षित लाला ने किया। प्रधान मैना देवी, नीरज सिंह, आत्म स्वरूप विश्वकर्मा, श्रवण, रवींद्र कछवाह, राजेंद्र द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें