बांदा। साईंबाबा की पालकी धूमधाम से निकाली गई।
गाजे-बाजे के बीच महिला-पुरुष भक्त थिरकते रहे। शोभा यात्रा में शामिल
सजे-धजे घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे।
कैलाशपुरी स्थित शिव साईंधाम
मंदिर से रविवार को शुरू हुई शोभा यात्रा बलखंडी नाका, महेश्वरी देवी,
कोतवाली रोड, छोटी बाजार, झंडा चौराहा से गुजरी।
वापस मंदिर में
समापन हुआ। भक्तों ने कई स्थानों पर आरती की। उधर, कन्या भोज से शुरू हुआ
भंडारा देर रात तक चला। मंदिर को फूलों से सजाया गया था।
साईं सेवक
बबलू महाराज, डा.लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी, नीरज गुप्ता, पवन अवस्थी, प्रवीण
निगम, सुनील गुप्ता, रामजी खन्ना, दीपू इत्यादि ने व्यवस्था संभाली।