बांदा जिले में घर में युवक ने जहर खाकर जान दे दी। घटना के वक्त पत्नी सास के पास सो रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मंठा गांव में रामानुज (30) ने गुरुवार की रात घर की अटारी में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जानकारी हुई तो घरवाले उसे बबेरू सीएचसी लाए।
यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। भाई नीरज ने बताया कि रामानुज की पत्नी अनीता सास के साथ सो रही थी। उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी, एक पुत्री है। वह चार भाइयों में छोटा था और खेती करके परिवार पाल रहा था। चार भाइयों के हिस्से में करीब 12 बीघा जमीन है। भाई के मुताबिक किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ। पत्नी के साथ बैठकर खाना खाया और फिर सोने की बात कहकर अटारी में चला गया था।