फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: पत्नी ने ससुराल आने से किया मना तो नाराज पति ने पेट्रोल डालकर लगाई आग

Sun, 17 Oct 2021 04:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांदा में पत्नी ने पत्नी से नाराज पति ने खुद पर पेट्राेल डॉलकर सुसुराल में ही आग लगा ली। इलाकाई लाेगों ने बताया कि पत्नी पिछले डेढ़ महीने से मायके में रह रही थी। शनिवार को जब पति लेने पहुंचा तो पत्नी ने ससुराल जाने से मना कर दिया।

विज्ञापन


जिससे नाराज होकर रविवार को उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया। युवक की हालत गंभीर है, उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामला बिसंडा थानाक्षेत्र के बिलगांव गांव का है। यहां की मेनका की शादी पैलानी थानाक्षेत्र के शेखूपुर गांव में राजू सिंह से हुई थी।

बताया जा रहा है कि पति से विवाद होने पर वह डेढ़ महीने पहले मायके चली गई। राजू सिंह शनिवार को उसे मनाने पहुंचा। काफी समझाने के बाद भी वह ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई। वहीं, ससुराल वालों ने भी भेजने से मना कर दिया है। इसको लेकर काफी कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन


रविवार सुबह दोनों में फिर से इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर राजू सिंह ने घर से कुछ दूर पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिससे वह पूरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में ससुराल वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसको मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें