फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : महिलाओं को सात साल से दर्द दे रही अल्ट्रासाउंड मशीन

विज्ञापन
Banda: Ultrasound machine giving pain to women for seven years - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जिला महिला अस्पताल में लाखों रुपये खर्च कर लाई गई अल्ट्रासाउंड मशीन महिला मरीजों को दर्द दे रही है। अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट की तैनाती न होने के कारण 2015 से यह मशीन धूल फांक रही है। महिलाओं को निजी पैथोलॉजी में करीब 400 रुपये खर्च करके अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में खासतौर पर गर्भवती महिलाओें को सेहत संबंधी जांच लिए बाहर की दौड़ भाग न करनी पड़े, इसके लिए सात साल पहले अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा मुहैया कराई गई थी, लेकिन विभागीय अनदेखी के चलते इसका कोई लाभ महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। कमीशनबाजी के चक्कर में हर महीने पांच हजार से अधिक महिलाएं बाहर से अल्ट्रासाउंड करा रहीं हैं। प्रति जांच रिपोर्ट इन्हें कम से कम चार सौ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
शासन को अवगत कराया जा चुका
हमारे यहां 2015 से अल्ट्रासाउंड मशीन चलाने वाले किसी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई है। इसके लिए कई बार सीएमओे के माध्यम से शासन को अवगत भी कराया जा चुका है। डॉक्टर की तैनाती होते ही अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिए जाएंगे। - डॉ. सुनीता सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें