फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : बीएड प्रवेश परीक्षा में रीजनिंग और व्याकरण के प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी

विज्ञापन
Banda: The candidates involved in the questions of reasoning and grammar in the B.Ed entrance examination - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बीएड प्रवेश परीक्षा में बुधवार को 10 केंद्रों में हुई। रीजनिंग और व्याकरण हिंदी के प्रश्नों में परीक्षार्थी उलझे रहे। ओएमआर शीट में उत्तर भरने में तीन घंटे भी कम पड़ गए। यहां पंजीकृत 4400 में 275 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहली पाली में हिंदी व्याकरण और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। दूसरी पाली में विषय आधारित और रीजनिंग के प्रश्न पूछे गए। परीक्षार्थियों ने बताया कि व्याकरण हिंदी के प्रश्नों को समझने में समय लगा। रीजनिंग भी कठिन थी। उधर, नोडल अधिकारी व प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय दीपाली गुप्ता ने बताया कि सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण परीक्षा हुई।
सवाल घुमाकर पूछे गए
छोटी बाजार निवासी शिवी गुप्ता ने बताया कि विषय आधारित गणित और रीजनिंग के सवालों का उत्तर देने में काफी समय लगा। सवाल घुमाकर पूछे गए थे। इंदिरानगर निवासी प्रियांशु गुप्ता ने बताया कि प्रश्न पत्र न ज्यादा कठिन न सरल। हिंदी व्याकरण और सामान्य ज्ञान के 50-50 प्रश्न करने थे। सभी प्रश्न किए हैं। बबेरू निवासी प्रियंका ने बताया कि हिंदी व्याकरण में लेखक का नाम, पाठ के नाम और भाषा से संबंधित प्रश्न थे। अगर अच्छे से पढ़कर पेपर दिया जाए तो प्रश्न कठिन नहीं आए थे। स्वराज कालोनी निवासी रमेश पाल ने बताया कि रीजनिंग के प्रश्न कठिन थे। इन्हें समझने में तीन घंटे भी कम पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें