फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : बागै नदी में किशोर डूबा, हत्या का आरोप, दोस्तों के साथ नहाते समय हुई घटना

विज्ञापन
Banda: Teenager drowned in Bagai river, accused of murder, incident happened while taking bath with friends - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी। बागै नदी में दोस्तों के साथ नहाते समय हाईस्कूल का छात्र गहरे पानी में समा गया। गोताखोर काफी देर बाद उसे ढूंढ पाए। पिता ने साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

अतर्रा निवासी शिवम यादव (15) पुत्र सुधीर शुक्रवार को सुबह कालिंजर थाना क्षेत्र में बागै नदी पर बने बरछा पुल के नीचे रपटे पर नहा रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में समा गया। साथ में उसके दोस्त रामबाबू, आशु गिरी, हिमांशु शिवहरे और राघवेंद्र गिरी भी थे। शिवम के डूबने पर दोस्तों ने गुढ़ा चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शिवम को बाहर निकाला और नरैनी सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता सुधीर यादव ने बताया कि शिवम इकलौता पुत्र था। दोस्त उसे घर से बिना बताए ले गए थे। आरोप लगाया कि पुत्र की दोस्तों ने मिलकर हत्या की है। वह हाईस्कूल का छात्र था। कालिंजर थानाध्यक्ष श्याम प्रताप पटेल का कहना है कि जांच की जा रही है। गुढ़ाकलां चौकी प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया डूबने से मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें