फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: मनी लॉड्रिंग मामले में मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, बांदा जेल में पूछताछ कर रहे ईडी अधिकारी

Sun, 07 Nov 2021 08:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा के मंडल कारागार में निरुद्ध बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से मनी लांड्रिंग मामले में प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की टीम पूछताछ कर रही है। पूछताछ से पहले मुख्तार की सेल में मौजूद गार्डों को हटा दिया गया।
विज्ञापन
बांदा जेल में मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का तीन सदस्यीय दल पूछताछ कर रहा है। अदालत के आदेश पर ईडी अधिकारी यहां आए और पिछले पांच घंटे से अंसारी से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ समय पहले मुख्तार अंसारी ने अपनी जान को खतरा जताया था। गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह 1999 में आगरा की सेंट्रल जेल में बंद थे, तब उनकी बैरक में 18 मार्च 1999 को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने छापा मारा था।

वहां से मोबाइल और बुलेट प्रूफ जैकेट मिली थी। इस मामले में आगरा के जगदीशपुरा थाने में अंसारी के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने अंसारी के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें