फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार को हराकर बांदा की महिलाएं फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डॉ. गिरजा शंकर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को छठे दिन महिला वर्ग के मैच में मेजबान बांदा ने बिहार की टीम को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में पुरुष वर्ग में लखनऊ ने झांसी रेलवे को 3-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

महिला टीमों के बीच हुए मैच में बांदा की खिलाड़ी गरिमा ने एक गोल किया। बिहार की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे मैच में पुरुष वर्ग से झांसी रेलवे और स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के बीच मुकाबला हुआ। स्पोर्टस कालेज लखनऊ ने झांसी को 3-1 के अंतर से हराया।
लखनऊ के अजय यादव, अंकित प्रजापति व चंदन यादव ने गोल किए। रेलवे टीम से मात्र कमल कुशवाहा ने गोल किया। तीसरे मैच में मुंबई और बांदा की टीमें भिड़ीं। इसमें भी बांदा ने मुंबई को 1-0 से हरा दिया। यह गोल मैच के अंतिम क्षणों में मोनू यादव ने किया।
विज्ञापन

मैचों का उद्घाटन पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, डीआईओएस विनोद सिंह, मेजर मिथलेश पांडेय, रिटायर्ड एओ सईद अहमद, व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, सत्यप्रकाश, मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, हरदेव त्रिपाठी, बसंत गुप्ता, ओमप्रकाश त्रिपाठी, कृपाशंकर दुबे आदि ने किया। निर्णायक जावेद खां, फिरोज दाद, शादाब खां, नितिन सक्सेना, शाहिद वली खां, रमेश सिंह, जावेद अहमद, नफीस खां और वीरेंद्र सिंह चंदेल रहे। शनिवार को महिला वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल भोपाल और एएचसी मध्य प्रदेश टीम के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें