फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा के दो नगरीय स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बने

विज्ञापन
बांदा नगर में स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र जिसे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अपग्रेड किया जाना है। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत शहर के दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है। इसकी तैयारी शुरू हो गई। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर अब गैर संचारी रोग हाइपरटेंशन, डायबिटीज, सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर आदि की नि:शुल्क स्क्रीनिंग होगी।
विज्ञापन



बांदा में आजाद नगर और छाबी तालाब में नगरीय स्वास्थ्य केंद्र चल रहे हैं। यह मलिन बस्तियों में स्थापित किए गए हैं। अब इनकी ब्रांडिंग की जा रही है। इन्हें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया जा रहा है। शहरी मलिन बस्तियों के वाशिंदों को विशेष रूप से राहत मिलेगी।

शहरी स्वास्थ्य समन्वयक प्रेमचंद्र पाल ने बताया कि मजदूर वर्ग की सुविधा के लिए दोनों सेंटरों की ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगा। आजाद नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल आफीसर डॉ. आशुतोष मिश्र ने बताया कि इन सेंटरों में रोजाना नि:शुल्क परामर्श उपचार, दवाएं, शुगर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, टाइफाइड, टीबी, गर्भावस्था की जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन व प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की सुविधाएं आदि प्रदान की जा रही है। सामान्य प्रसव की सुविधाएं भी उपलब्ध है। दो बेड का आईपीडी है।
विज्ञापन


मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, बचपन और किशोर स्वास्थ्य की देखभाल, परिवार नियोजन, गर्भ निरोधक सेवाएं, प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी रोगों का प्रबंधन, तीव्र सरल बीमारियों और छोटी बीमारियों के लिए ओपीडी, स्क्रीनिंग, रोकथाम, गैर संचारी रोगों का प्रबंधन, सामान्य नेत्र और ईएनटी समस्याओं की देखभाल, बेसिक ओरल हेल्थ केयर, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, मानसिक स्वास्थ्य रोगों की जांच और बुनियादी प्रबंधन आदि।

मौजूदा नगरीय स्वास्थ्य उप केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान भारत के तहत परिवर्तित करके भारत सरकार ने पिछले वर्ष करीब डेढ़ लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने की घोषणा की थी। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की सुविधा मिलेगी। उधर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चिन्हित लाभार्थियों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी। बांदा जनपद में अब तक 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व उप केंद्रों की ब्रांडिंग का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें