फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 बांदा-9

विज्ञापन
banda news,certificate,52 farmers,given kits,agricalture universety - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। केंचुआ खाद उत्पादन और मूंगफली की खेती में इसकी भूमिका व मूंगफली की खेती एवं प्रबंधन तकनीकी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को कृषि विश्वविद्यालय में किया गया। प्रशिक्षण में 52 लाभार्थी किसानों को किट व प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर विवि कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती के महत्व के साथ ही मूंगफली की खेती में कें चुआ खाद के महत्व के बारे में बताया।
साथ ही मूंगफली के पोषक गुणों और मानव स्वास्थ्य पर इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। किसानों को प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र के साथ ही बर्मी बेड व केंचुआ खाद बनाने के लिए केंचुए भी वितरित किए। आयोजन डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. अरुण कुमार व वीके सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन

डॉ. देव कुमार व डॉ. अरविंद कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. अनिकेत काल्हापुरे द्वारा मूंगफली की खेती, डॉ. दिनेश साहा द्वारा खरपतवार नियंत्रण, डॉ. विवेक सिंह द्वारा रोग प्रबंधन, डॉ. राकेश पांडेय द्वारा कीट प्रबंधन व हर्षद एम मांडगे द्वारा मूंगफली के मूल्य सबंर्धित उत्पादों के बारे में प्रशिक्षण दिया।
अध्यक्षता डॉ. जीएस पवार व सह अध्यक्षता सह निदेशक शोध डॉ. एसी मिश्रा द्वारा की गई। संचालन डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्वारा किया गया। डॉ. अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें