फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम खंगाल रही बाघों के पग चिह्न

विज्ञापन
banda news - फोटो : BANDA
विज्ञापन
करतल। बुंदेलखंड के पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में बाघों की गिनती शुरू हो गई। अखिल भारतीय बाघ आंकलन वर्ष-2022 के प्रथम चरण में टीमें जंगल में घूम कर बाघों का डाटा जुटा रहीं हैं। आकलन 21 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने टाइगर रिजर्व के उन क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया और उपकरणों से बाघों के पग चिह्न देखे। इनकी फोटोग्राफी की जा रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बुधवार को ऐसे कई फोटो मीडिया को भी शेयर किए। उन्होंने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण, वन व मौसम परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा यह आंकलन कराया जा रहा है।
पन्ना टाइगर रिजर्व में पहले चरण में लाइन ट्रॉंजेक्ट और लाइन सर्वे का काम शुरू हुआ है। बताया कि मुख्य वन्य प्राणी रक्षक मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार बाघों का ब्योरा संकलित किया जा रहा है। तिथियों में रिजर्व पार्क में सुबह आठ बजे आम लोगों को इंट्री मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें