फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने तिंदवारी से जयराम सिंह को दिया टिकट

विज्ञापन
banda news - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बसपा हाईकमान ने बुधवार को तिंदवारी क्षेत्र का उम्मीदवार भी तय कर दिया गया। यहां से अब पार्टी के जयराम सिंह (बछेउरा) को प्रत्याशी बनाया गया है। बसपा के कोआर्डिनेटर लालाराम अहिरवार ने उनके आवास पर प्रेसवार्ता कर इसकी घोषणा की। जयराम की पत्नी सीता सिंह वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। इसके पहले भी वह इस पद पर रह चुकी हैं। इस तरह से बसपा की ओर से जिले की सभी चारों सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। उधर, भाजपा, सपा और कांग्रेस किसी भी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

बसपा ने बांदा सदर से धीरज राजपूत, नरैनी (सुरक्षित) से गयाचरन दिनकर और बबेरू से रामसेवक शुक्ला के नाम घोषणा पिछले माह दिसंबर में ही कर दी थी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद सतीश मिश्र ने अतर्रा जनसभा में तिंदवारी को छोड़कर तीन सीटों और चित्रकूट जनपद में कर्वी सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। तिंदवारी को लेकर मंथन चल रहा था। बुधवार को इस पर भी विराम लग गया। प्रत्याशी घोषित करने में बसपा सबसे आगे रही। भाजपा, सपा और कांग्रेस में टिकट को लेकर अभी जोड़ तोड़ का सिलसिला चल रहा है। ज्यादातर दावेदार लखनऊ और दिल्ली में डेरा डाले हैं। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते तक इन दलों के प्रत्याशी भी सामने आ जाएंगे। बांदा की चारों सीटों पर चौथे चरण में मतदान है। 27 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
दो प्रत्याशियों की पत्नियां डीडीसी
बसपा की ओर से घोषित चार प्रत्याशियों में बांदा के प्रत्याशी धीरज राजपूत की पत्नी ममता राजपूत और तिंदवारी से घोषित प्रत्याशी जयराम सिंह की पत्नी सीता सिंह वर्तमान में बांदा जिला पंचायत सदस्य हैं। शेष दोनों सीटों नरैनी से जीसी दिनकर व बबेरू के रामसेवक शुक्ला बसपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें