फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गैंगस्टर एक्ट के लोक अभियोजक और परिवार को बम से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद न्यायालय में गैंगस्टर एक्ट के विशेष लोक अभियोजक को फेसबुक अकाउंट धारक ने पहले आपत्तिजनक टिप्पणियां की। इसके बाद अभद्रता करते हुए खुद को आईएसआई का एजेंट बताया। बाद में धमकाते हुए लिखा कि तुम्हें और तुम्हारे परिवार को बम से उड़ा दूंगा। विशेष लोक अभियोजक ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने फेसबुक अकाउंट धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक सौरभ सिंह ने नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनके द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मामलों में पैरवी की जाती है। संपत्ति कुर्क के 60-70 मामले उनके द्वारा निस्तारित कराए गए हैं और अपराधियों को न्यायालय से कठोर कारावास की सजा से दंडित कराया गया है।
बताया कि पांच सितंबर को उनके फेसबुक अकाउंट पर दीक्षा ठाकुर नाम के फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए। इसमें अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। बाद में मोबाइल नंबर 8303135014 दिया गया और बात करने के लिए कहा गया। फेसबुक अकाउंट धारक दीक्षा ठाकुर की ओर से कई बार मैसेज में इस बात को लिखा गया कि वह आईएसआई का एजेंट है। उसे और परिवार को बम से उड़ा देगा। नगर कोतवाली पुलिस ने फेसबुक अकाउंट धारक दीक्षा ठाकुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें