फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में आवासों की जीओ टैगिंग पूरी कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री आवास योजना में शत-प्रतिशत आवासों की स्वीकृतियां नहीं हुईं हैं। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास ने खंड विकास अधिकारियों को तीन दिन में शेष आवासों का रजिस्ट्रेशन कराकर जीओ टैग कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ने पत्र में कहा कि जनपद में चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में शासन से 14,200 आवासों के निर्माण का लक्ष्य मिला है। अभी तक 13,661 आवास ही स्वीकृत किए गए हैं। बबेरू में 18, बड़ोखर खुर्द में 41, बिसंडा में 74, जसपुरा में 70, कमासिन में 55, महुआ 221, नरैनी में 92 व तिंदवारी में 68 यानी कुल 539 आवासों को स्वीकृत नहीं किया गया है। पिछले दिनों समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास ने असंतोष व्यक्त किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें