Banda: High school student swings on the noose
- फोटो : BANDA
ओरन। बिसंडा थाना क्षेत्र के बीरी बिरहंड गांव के विज्ञान पुरवा निवासी राम प्रकाश यादव की पुत्री सपना (16) सोमवार की रात खपरैलदार कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर झूल गई। मंगलवार की सुबह बहन शोभा ने शव लटका देखा। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा।
पिता ने बताया कि सपना गांधी राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। रात को बड़ी बहन पूनम व शोभा के साथ सोई थी। बहनों के सो जाने के बाद उसने ऊपर कमरे में फांसी लगा ली। ओरन चौकी प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)