ओरन। बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुरसानी ग्राम प्रधान रामकली के पुत्र राजकुमार (30) ने सोमवार को तड़के कमरे में पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी।
देर तक दरवाजे न खुलने पर मां ने दरार से झांका तो राजकुमार का शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों के मुताबिक रात में बिजली गुल होने पर राजकुमार ने पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री को छत पर सोने के लिए भेज दिया और तभी फांसी लगा ली।
वह खेती करता था। बदौसा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शराब पीने को लेकर घर में विवाद हुआ था।