फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, नदी किनारे से घसीट ले गए थे तीन नाबालिग

Sat, 21 Aug 2021 01:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में यमुना नदी किनारे शौच के लिए गई कक्षा पांच की 12 वर्षीय छात्रा के साथ तीन नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बालिका की मां ने पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जांच में 13 से 14 वर्ष के बीच के तीन नाबालिगों द्वारा दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है। बालिका की मां ने 19 अगस्त को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 14 अगस्त की शाम की उसकी नाबालिग बेटी शौच के लिए गई थी।

तभी गांव के ही पांच लोगों ने उसे पकड़ लिया और नदी किनारे सामूहिक दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म समेत पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बालिका का महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। एसपी अभिनंदन ने कहा कि तीनों आरपियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में तीनों ने वारदात स्वीकारी है। डीएनए टेस्ट के लिए आरोपियों के नमूने लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें