फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : बेड पर फटे चादर देख जताई नाराजगी

विज्ञापन
Banda: Expressed displeasure after seeing torn sheets on the bed - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। ब्लॉक सभागार में बुधवार को आयोजित महिला जनसुनवाई गोष्ठी में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने 10 शिकायतें सुनीं। सभी शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए। शिकायत मिलने पर आयोग की सदस्य ने सीएचसी का दौरा किया। यहां अव्यवस्था मिलने पर अधीक्षक से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, निशुल्क शिक्षा, शादी अनुदान, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 50 हजार रुपये ऋण की योजना बताई। उन्होंने सीएचसी का भी निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड, खून जांच, डिलीवरी वार्ड देखा। यहां गंदगी पाई गई। डिलीवरी वार्ड में बेड पर चादर फटे और गंदे मिले। उन्होंने अधीक्षक से नाराजगी जताई। कहा कि अगली बार आऊं तो सफाई मिलनी चाहिए। उन्होंने मरीजों से इलाज की जानकारी ली।
कोतवाली में बने हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। महिलाओं से संबंधित मामलों की जानकारी ली। इस दौरान संतोष यादव, विष्णु प्रताप सिंह, सुनीता भारती, आकांक्षा सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें