फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : ट्रेनें निरस्त होने से टिकट कैंसल कराने वालों की भीड़

विज्ञापन
Banda: Due to cancellation of trains, crowd of people who canceled tickets - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कानपुर सेंट्रल खंड के पामा-रसूलपुर गोगामऊ-भीमसेन स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण यहां से गुजरने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें 7 से 15 जुलाई सेे निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के निरस्त होने से रोज करीब तीन हजार यात्री परेशान होंगे। उधर, बुधवार को आरक्षित टिकट निरस्त कराने वालों की बुकिंग खिड़की में लाइन लगी रही। शाम तक विभिन्न ट्रेनों के 195 आरक्षित टिकट निरस्त किए गए। हालांकि रेलवे ने इसकी जानकारी रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को एसएमएस के माध्यम से 22 जून को ही दे दी थी।
इन ट्रेनों के टिकट हुए निरस्त
सुपरफास्ट लखनऊ-रायपुर गरीब रथ साप्ताहिक ट्रेन के 56, रायपुर-लखनऊ गरीब रथ साप्ताहिक ट्रेन के 52, लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस के 44, जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस के 43 आरक्षित टिकट निरस्त किए गए।
विज्ञापन

रोज यात्रा करने वाले यात्री होंगे परेशान
पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से आम लोगों को दिक्कतें होंगी। इन ट्रेनों से प्रतिदिन सैकड़ों नौकरी पेशा, गरीब, अधिवक्ता सफर करते हैं। व्यापारी रामकिशोर का कहना है कि यहां के व्यापारियों का कारोबार कानपुर मंडी से होता है। पैसेंजर ट्रेनें व्यापार के हिसाब से बेहतर हैं। सड़क यातायात में समय की अधिक बर्बादी के साथ पैसा भी अधिक लगता है। भरूआ सुमेरपुर के राधेश्याम का कहना है कि वह कमिश्नरी में वकालत करते हैं। अक्सर ट्रेन से ही आना जाना होता है। अब उन्हें बस से आना पड़ेगा। इससे समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होगा। स्टेशन अधीक्षक एसके कुशवाहा ने बताया कि निरस्त ट्रेनों के टिकट निरस्त कराने वाले यात्रियों का पूरा किराया वापस किया जा रहा है।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
चित्रकूटधाम मंडल के जनपद महोबा, चित्रकूट, बांदा से गुजरने वाली सुपरफास्ट लखनऊ-रायपुर गरीब रथ साप्ताहिक ट्रेन 7 व 14 जुलाई, रायपुर-लखनऊ गरीब रथ साप्ताहिक ट्रेन 8 व 15 जुलाई, लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस 12, 13, 14 जुलाई, जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस 13,14, 15 जुलाई को निरस्त रहेंगी। इसी प्रकार मानिकपुर-कानपुर व कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर मेमू 12,13,14 जुलाई को निरस्त रहेगी। कानपुर-चित्रकूटधाम व चित्रकूटधाम-कानपुर इंटर सिटी एक्सप्रेस, खजुराहो-कानपुर, कानपुर-खजुराहो 7 से 14 जुलाई तक (आठ दिन) निरस्त रहेगी।
बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे
ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी के बाद परिवहन विभाग ने यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्टेशन प्रबंधक अमर सिंह ने बताया कि चित्रकूट, कानपुर मार्गों की बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। गुरुवार को यात्रियों की संख्या को देखने के बाद आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। जहां की सवारियां अधिक होंगी उसी रूट पर बस भेजी जाएगी। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए एक कर्मचारी को स्टेशन पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें