फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : डीएम ने चंद्रायल नदी में की खोदाई, मिट्टी ढोई, पृथ्वी दिवस पर तीन नदियों, झीलों के जीर्णोद्धार की हुई शुरुआत

विज्ञापन
Banda: DM excavated in Chandrayal river, carried soil, three rivers, lakes renovated on Earth Day - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पृथ्वी दिवस पर तीन नदी, नाला व झीलों के जीर्णोद्धार की शुरुआत हुई। डीएम अनुराग पटेल ने खोदाई की और सिर पर डलिया रखकर मिट्टी फेंकी। अफसरों ने भी एक-एक डलिया मिट्टी खोदकर नदी के भीट पर डाली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जसपुरा विकास खंड की 21 किलोमीटर लंबी गहरार नदी, 19 किलोमीटर चंद्रायल नदी सहित 123 बीघा की मरौली झील का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। बुधवार को डीएम ने चंद्रायल नदी की खोदाई करके इसकी शुरूआत की। इसके साथ ही 75 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाना है। उपायुक्त मनरेगा ने बताया कि चंद्रायल नदी में पडोहरा, अमारा व गडरियां के पास कंकडयुक्त ठोस मिटी है, जिसमें श्रमदान से जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा।
सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने ग्रामीणों को नदी, तालाब, झीलों को श्रमदान के माध्यम से जीर्णोद्धार के लिए प्रेरित किया। एसडीएम पैलानी लाल सिंह यादव, नीति आयोग जल प्रबंधन समिति के सदस्य उमाशंकर पांडेय, खंड विकास अधिकारी जसपुरा राजेंद्र कुमार, तहसीलदार पैलानी तिमराज सिंह सहित समाजसेवी व ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें