फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा ने गोरखपुर को 4-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हमीरपुर के मौदहा में दो दिवसीय खेल महोत्सव में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर सहित कई टीमों ने प्रतिभाग किया। गोरखपुर व बांदा के बीच हुए मुकाबले में बांदा ने 4-0 के अंतर से मैच जीत लिया। बांदा की टीम शुक्रवार को फाइनल में चरखारी के साथ खेलेगी।
विज्ञापन

मौदहा स्टेडियम में खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को अंडर-16 अंतरजनपदीय हॉकी प्रतियोगिता हुई। पहले मैच में मौदहा और चरखारी की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। जबकि दूसरे मैच में गोरखपुर व बांदा टीम के बीच मैच हुआ। बांदा के कैप्टन उत्सव मिश्रा के साथ खिलाड़ी हिमांशु,अनिकेत, यशवर्धन ने गोल किए। इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की वजह से बांदा टीम 4-0 से विजेता रही। हॉकी कोच शाहिद वली खां व टीम मैनेजर रईस अहमद की अगुवाई में बांदा की टीम के प्रदर्शन पर उप जिला क्रीड़ाधिकारी कल्पना कमल ने बधाई दी। मैनेजर रईस अहमद ने बताया कि फाइनल में चरखारी व बांदा की टीम के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें