नरैनी। एनएसडीसीटीसी अतर्रा पैरामेडिकल वोकेशनल इंस्टीट्यूट के रोजगार परक कोर्स बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयाें के पाठ्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए शासन के निर्देशन पर विश्वविद्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है।
नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन प्रशिक्षण केंद्र में एनएसडीसी डिप्लोमा इन मेडिकल लैब, टेक्नीशियन, नर्सिंग असिस्टेंट की चल रही परीक्षाओं का समापन हुआ। इस दौरान इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. रमाकांत द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंस्टीट्यूट के रोजगार परक कोर्स विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में वोकेशनल/स्किल पाठ्यक्रम के तौर पर संचालित होंगे।
सीताराम समर्पण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीसी गुप्ता ने बताया कि शासन की मंशानुरूप कौशल केंद्र अतर्रा पैरामेडिकल वोकेशनल इंस्टीट्यूट के पाठ्यक्रम एप्रूवल के लिए विश्वविद्यालय भेजा गया है। अनुमति मिलते ही रोजगार परक पाठ्यक्रम छात्र-छात्राएं पढ़ सकेंगे। प्रस्तावित पाठ्यक्रमों में मेडिकल लैब असिस्टेंट, ओटी असिस्टेंट, नर्सिंग, डायटीशियन, डायबिटीज एजुकेटर, ऑप्टोमेट्री, डेंटल, एक्स-रे, चाइल्ड केयर एजुकेशन योगा एंड नेचुरोपैथी, ब्यूटी एंड कास्मेटोलाॅजी, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री कंप्यूटर शिक्षा शामिल हैं। कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर हेल्थकेयर सेक्टर में रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।