उत्तर प्रदेश के बांदा में जमीन की रजिस्ट्री न करने को लेकर बहू ने अपने मायके वालों के साथ बृहस्पतिवार को ससुराल में धावा बोल वृद्ध ससुर की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोप है कि सात बीघा जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराने के लिए बहू काफी समय से ससुर से विवाद कर रही थी।
हालांकि, बंटवारे के बाद से वह बच्चों के साथ अलग रह रही है। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव की है। बृहस्पतिवार को शाम पिटाई से जख्मी रामदीन पटेल (78) की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में प्रधान आरक्षी और मृतक के पुत्र मनोज पटेल ने आरोप लगाया कि छोटे भाई की पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ घर में धावा बोल दिया।