बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में 1500 रुपये के लेनदेन के विवाद में पड़ोसी परिवार के पीटे जाने से क्षुब्ध होमगार्ड के बेटे ने बुधवार को केन नदी पुल से छलांग लगा। इससे वह पत्थरों पर गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है>
शहर के खुटला निवासी होमगार्ड वंशगोपाल गुप्ता का बेटा सोनू गुप्ता (23) सिविल लाइन में किराना दुकान किए था। वंशगोपाल के मुताबिक सोनू ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को 1500 रुपये उधार दिए। अब पड़ोसी युवक उधार दिए गए रुपये वापस नहीं कर रहा था। मंगलवार को सोनू ने युवक से रुपये मांगे, तो दोनों में मारपीट हो गई। उसके बाद पड़ोसी युवक अपने परिजनों के साथ उसके घर में घुस आया और सोनू की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर सोनू की मा मिथला को भी पीट दिया। इसके बाद आरोपी पक्ष सोनू को पकड़ कर कालवनगंज पुलिस चौकी और फिर कोतवाली ले गया। वंश गोपाल ने बताया कि कोतवाली में पुलिस ने सोनू व मिथला की आप बीती सुनीं। देर रात ही पुलिस ने मां और बेटे को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला भेज दिया। अस्पताल में किसी कारणवश मेडिकल न
हंीं हो सका, लेकिन सोनू वहां से लापता हो गया। बुधवार को सोनू ने शहर कोतवाली क्षेत्र के भूरागढ़ से पहले केन नदी पुल से छलांग लगा दी। वह नदी की बजाय पत्थरों पर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और सोनू से लिपट कर बिलख पड़े। वहां मौजूद रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रजावत के मुताबिक दोनों पक्ष कोतवाली आए थे। मां-बेटे को चोटें थीं। इसलिए उन्हें मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। वहीं से सोनू लापता हो गया। बुधवार को दोपहर केन नदी पुल से ेकूदकर सोनू ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी। मामले की जांच की जा रही है। अविवाहित सोनू के पिता इन दिनों सिटी मजिस्ट्रेट की सुरक्षा में तैनात हैं।
सूत्रों के मुताबिक मामले में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है, लेकिन पुलिस अफसरों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।