फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अभद्रता और वसूली के आरोप में बदौसा थाने के हल्का इंचार्ज लाइन हाजिर

Tue, 28 Jul 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र के हल्का इंचार्ज आशीष पटेरिया को अभद्रता और अवैध वसूली के आरोप में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी अतर्रा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

तुर्रा गांव निवासी देवमुनि ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया था कि हल्का इंचार्ज ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और वसूली की। शिकायत मिलने के बाद एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक जांच कराई। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर हल्का इंचार्ज आशीष पटेरिया को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने मामले की विस्तृत जांच सीओ अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें