फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन यात्रा में बादा एवं चित्रकूट में भी बवाल

Fri, 23 Oct 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा- चित्रकूट। प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान बांदा में बवाल हुआ, जबकि चित्रकूट में तनाव की स्थिति बन गई। बांदा के अतर्रा में सिपाही के डंडे से दुर्गा प्रतिमा टूट जाने पर भड़के देवी भक्तों ने पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


पूर्व सांसद गाड़ी से भाग निकले तो गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इस बीच एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस के लाठीचार्ज किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया, जिससे महिला क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार और एक कांस्टेबल घायल हो गए। देर रात तक भीड़ ने नेशनल हाइवे पर जाम लगाए रखा।

चूड़ी वाली गली में स्थापित देवी प्रतिमा शुक्रवार को शाम गौरा बाबा धाम से विसर्जन के लिए केन नहर ले जाईं जा रहीं थीं। प्रतिमा वाले लोडर पर खड़े युवक को उतारने के लिए नरैनी रोड पर सिपाही ने डंडा चला दिया।
विज्ञापन


डंडे से प्रतिमा खंडित हो गई। इससे लोग गुस्सा हो गए और नेशनल हाइवे जाम कर दिया। एक ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने डंडे भांजकर खदेड़ना चाहा तो भीड़ और भड़क गई। पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव से क्षेत्राधिकारी किरन सिंह चौहान और कांस्टेबिल कृष्ण करण द्विवेदी के सिरों पर चोट आई।

तहसीलदार राजेश कुमार भी घायल हो गए। भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उधर से गुजर रहे पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल पर भी हमला बोल दिया। पूर्व सांसद के गाड़ी से भाग निकलने पर टाटा सूमो पर भी तोड़फोड़ की।

इस बीच भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। देर रात मुख्यालय से डीएम और एसपी भी अतर्रा पहुंच गए। कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात है। बवाल देर रात तक चलता रहा।

उसी तरह चित्रकूट में  प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान इमामबाड़े के पास बने अलाव की लकड़ियों में गुलाल पड़ जाने से दूसरे समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। दोनों तरफ से तनातनी की सूचना मिलते ही भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई। अधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत कराया। मौके पर फोर्स तैनात है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें