बांदा। श्रीराम चंद्र मिशन बांदा केंद्र में स्वामी विवेकानंद जयंती पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें डीएवी इंटर कॉलेज, सेंट मेरी हायर सेकेंडरी स्कूल, भगवती ओमर विद्यालय से 20 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन पर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
रेखा अग्रवाल ने रिलेक्सेशन व डॉ.चंद्र भान सिंह ने सामूहिक ध्यान कराया। सभी को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को युवाओं के लिए और आज के समय के लिए बहुत उपयोगी बताया। इस अवसर पर डॉ कुंदन सिंह,शिवलाल,गोरे लाल, बीएन सिंह, बिंदा प्रसाद सोनी, अनंत राम गुप्ता, रामनारायण गुप्ता, रेखा अग्रवाल, गायत्री सिंह, शालिनी, प्रियंका, कमला, अनामिका, रश्मि,आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ.जानकी शरण शुक्ल रहे। (संवाद)