फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुलिस ने किन्नरों के दोनों गुटों से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। युवकों को जबरन किन्नर बनाने और एसपी आफिस में किन्नरों के हंगाके के प्रकरण की पुलिस कर रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस की टीमें बनाई गईं हैं। रविवार को किन्नरों के दोनों गुटों को बुलाकर पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ की है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, जदयू महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष थाने के अंदर घूम रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे उन्हें खतरा है।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र में युवकों को जबरन किन्नर बनाए जाने के मामले में अतर्रा कोतवाली में दर्ज तीन रिपोर्ट व बांदा कोतवाली में दर्ज तीन रिपोर्टों के बाद पुलिस की जांच जारी है। किन्नर बनाए जाने की शिकायत करने वालों की आवाज उठाने वाली जनता दल यूनाइटेड की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल का आरोप है कि रविवार को दोपहर आरोपी किन्नर अतर्रा थाने के अंदर घूमते रहे। पुलिस ने उनके विरुद्ध किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया कि आरोपी किन्नरों की ओर से उनके रिश्तेदारों और एक राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी से सुलह के लिए दबाव बनाने के लिए भी कहा गया है। इसमें उनकी ओर से सुलह करने की बात कही गई है, जबकि वह पूरे प्रकरण में सही जांच कराकर न्याय चाहते हैं। उधर, पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें