फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: जेल से छूटा आरोपी कुल्हाड़ी लगाकर दो किशोरियों को ले गया जंगल, किया दुष्कर्म करने का प्रयास

Mon, 24 May 2021 10:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा में दुष्कर्म के मामले में जेल से छूटे आरोपी ने सोमवार को कुल्हाड़ी के बल पर दो किशोरियों को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा के खप्टिहा कलां में भैंस चराने गई दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया है। किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक हाल ही में दुष्कर्म मामले में जेल से छूटा है। 
विज्ञापन


पैलानी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह दो किशोरियां मवेशी चरा रहीं थीं। इसी बीच गांव का 35 वर्षीय दबंग युवक कुल्हाड़ी लेकर आया और किशोरियों को धमकाते हुए जंगल की ओर घसीट ले गया। वहां मौजूद एक अन्य बच्चे ने गांव आकर उनके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के पहुंचते ही आरोपी दोनों को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक को घर से दबोच लिया। किशोरियों की उम्र क्रमश: 13 व 15 वर्ष बताई गई है। चौकी प्रभारी ओम प्रकाश का कहना है कि दोनों किशोरियों के डाक्टरी परीक्षण के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

आरोपी अभी हाल ही में दुष्कर्म के एक मामले में सजा काट कर जेल से आया है। घटना की सूचना पर देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप व क्षेत्राधिकारी सदर मौके पर पहुंचे और किशोरियों व उनके परिजनों से पूछताछ की।

पत्नी से दुष्कर्म की शिकायत
बांदा के अतर्रा स्थित एक गांव में शादी का कार्ड देने आए मौसेरे भाई व उसके दोस्त ने ससुराल में अकेली चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें