फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बांदा में भीषण सड़क हादसा, व्यापारी नेता और दूल्हे की बहन सहित तीन की मौत, पांच घायल

Mon, 24 May 2021 11:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल  में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई बोलेरो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा के अतर्रा में नेशनल हाईवे में बरातियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो ने सोेमवार की सुबह भाजपा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के पारिवारिक चाचा व व्यापारी नेता को रौंद दिया। इसके बाद बेकाबू बोलेरो पेड़ से टकरा गई, जिससे दूल्हे की चचेरी बहन की भी मौत हो गई, जबकि दूल्हा-दुल्हन समेत पांच घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


गिरवां क्षेत्र के खुरहंड पुलिस चौकी अंतर्गत छिबांव गांव निवासी राम मोहन द्विवेदी उर्फ गप्पू भइया (49) सोमवार को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। पुलिस चौकी से चंद कदम दूर तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से उन्हें रौंद दिया और बेकाबू होकर पेड़ में जा टकराई। 

हादसे में राम मोहन की मौके पर मौत हो गई, जबकि पेड़ से टकराने से बोलेरो सवार महेंद्रगढ़ (हरियाणा) निवासी दूल्हा दीपक व दुल्हन अनीता, चालक सीताराम, रामप्रताप, भूमपुर झुंझनू (राजस्थान) निवासी सुशील कुमार और दूल्हे की चचेरी बहन कृष्णा उर्फ माधवी (6) पुत्री रोशन लाल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मोहन द्विवेदी व आयुत त्रिपाठी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद माधवी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल दूल्हे ने बताया कि उसकी बरात रीवां (एमपी) के जाबा गांव गई थी। विदाई के बाद महेंद्रगढ़ लौट रहे थे।

उधर, राममोहन के भाई बसपा नेता व प्रधानाचार्य गणेश द्विवेदी ने बताया कि राममोहन चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। वह व्यापार मंडल में कोषाध्यक्ष थे। ठेकेदारी भी करते थे। खुरहंड में ट्रेडर्स की दुकान है। घटना की सूचना पर विधायक सहित मुकुंदलाल द्विवेदी, श्यामजी, राजेश सिंह, रामजी द्विवेदी आदि ने घर पहुंचकर संवेदना जताई।

बेटे का धूमधाम से मनाया था जन्मदिन
व्यापारी नेता राम मोहन द्विवेदी के पुत्र शिवम ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व जन्मदिन था। पहली बार पिता ने उसका जन्म दिन धूमधाम से मनाया। बेहद खुश थे। खुद सेल्फी लेते रहे और पूरे घर की मोबाइल पर फोटो खींचते रहे। क्या पता था कि कुछ दिन बाद पिता का सिर से साया छिन जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें