फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जन्मदिन पार्टी में गए युवक के अपहरण का प्रयास, विरोध पर पीटा

Mon, 20 Jul 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जन्मदिन की पार्टी मनाने एक रेस्टोरेंट गए युवक को कार व स्कार्पियो में सवार होकर आए 10 लोगों ने घेर लिया और उसे जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके ऊपर जानलेवा हमला कर लोहे की रॉड व बेल्ट से जमकर पीटा। घटना की चश्मदीद उसकी चचेरी बहन ने कोतवाली में चार नामजद व छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं मोहल्ला निवासी अंजली गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 19 जुलाई को उसके चचेरे भाई बन्यौटा मोहल्ला निवासी कार्तिक शिवहरे का जन्मदिन था। वह दोनों रविवार की देर शाम सिविल लाइन स्थित रेस्टोरेंट गए थे। वहां पहुंचने पर एक कार व स्कार्पियो में सवार 10 लोग आए और भाई कार्तिक के साथ गाली-गलौज करने के साथ ही अपनी गाड़ी में जबरन बैठाने का प्रयास किया।

विरोध करने पर उन्होंने उसके भाई को लोहे की रॉड और बेल्ट से पीटा। हमले से वह गंभीर घायल हो गया। इस बीच अंजली ने घर में फोन कर दिया। घरवालों के पहुंचने पर सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। अंजली का कहना है कि उसने चार हमलावरों को पहचान लिया है।
विज्ञापन


पहचाने गए आरोपियों में विमल परिहार, शिवाकांत चतुर्वेदी, उदय चपटी, आयुष मिश्रा हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर चार नामजद व छह अज्ञात पर मारपीट, अपहरण के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें