कालिंजर। थाना क्षेत्र पुरैनिया गांव में रविवार को संदिग्ध लोगों ने 8 वर्षीय बालक को अगवाह करने की कोशिश की। तत्काल सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस की फौरी कार्रवाई से अपहरणकर्ता बच्चे को छोड़कर भाग निकले। मूल रूप से मध्य प्रदेश चंदेला के रहने वाले शिवनारायन पटेल का पुत्र कामता यहां पुरैनिया गांव में अपनी बहन के यहां रहता है।
गांव के स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है। रविवार को सुबह दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसे उठा लिया और मुंह बांधकर ले गए। इसी बीच यूपी-112 व पुलिस वाहन के प्रवेंद्र यादव और यादवेंद्र यादव ने मौके पर पहुंच गए।
संदिग्ध बाइक सवार बालक को छोड़कर भाग निकले। पीआरवी पुलिस उसे थाने ले आई। उधर, चौकी इंचार्ज (सढ़ा) यशकरण सिंह ने बताया कि बालक अपनी बहन के घर से नाराज होकर चला आया था। अपहरण की कोई घटना नहीं है। संवाद